राम सिंह कैड़ा की पहल से बदलेगी तस्वीर, रामगढ़ के सदबुगा पाटा और स्युड़ा स्कूलों को मिला नया जीवन

खबर शेयर करें

आपदा मद से 30 लाख रुपये मंजूर, मंत्री राम सिंह कैड़ा बोले- बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक में जर्जर भवनों में पढ़ाई कर रहे स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से आपदा मद से दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए कुल 30 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। दोनों विद्यालयों के लिए 15-15 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं और निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सदबुगा पाटा (खफराड़) का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बरसात के मौसम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना रहता था। भवन की खराब हालत के कारण बच्चों और शिक्षकों को पढ़ाई-लिखाई में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर ग्रामीण कई बार प्रशासन के समक्ष मांग उठा चुके थे और आंदोलन भी कर रहे थे।

मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस गंभीर मामले को जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष प्रमुखता से उठाया और विद्यालय भवन के निर्माण के लिए आपदा मद से धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय में दो नए कक्षों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी।

यह भी पढ़ें -   हिम्मत, सूझबूझ और इंसानियत ने बचाई नाबालिग की अस्मत! टैक्सी चालक की दरिंदगी नाकाम, ग्रामीणों और पुलिस ने दबोचा

इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्युड़ा का भवन भी जर्जर होने के कारण बच्चों के लिए असुरक्षित हो गया था। इस विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए भी 15 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि दोनों विद्यालयों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देगा।

ग्रामीणों ने विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर खुशी जताते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440