घुटनों के दर्द के लिए रामबाण उपचार और औषधि

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क।

  1. गर्म पानी से रोजाना सुबह 4 अखरोटों का सेवन करें। अगर आप स्त्री हैं तो 45 के बाद एस्ट्रोजन की कमी झेलनी पड़ती है। पौधों में भी एस्ट्रोजन होता है, जैसे सोया दूध, अलसी के बीज आदि। सोया दूध 1 ग्लास रोज सेवन करे, कैल्शियम की भी कमी नहीं रहेगी ।
  2. अलसी के बीज हल्का गर्म भुनें जैसे जीरा या तिल को पीसने के पहले भूनते हैं। मिक्सी में दरदरा पीस लें, रोज सुबह 2 चम्मच ( 20 ग्राम) 1 गिलास गुनगुने पानी में घोल कर पी लें । ध्यान रहे , पाउडर महीन न करें, तीसी का तेल निकल जायेगा । पाउडर एक बार में 1 हफ्ते भर का पीसें , जल्दी खराब हो जाता है । फिर ताजा पीस लें । हवाबन्द डिब्बे में रखें । इससे घुटनों के श्लेष द्रव के सूखने से बचाव होता है । इसे सदा खाते रहें।
  3. होमियोपैथिक दवा कैलकेरिया फ्लोरिका का सेवन करें। डॉक्टर की सलाह से खुराक निश्चित करें।
  4. रोज समतल जगह पर टहलें, सुबह – शाम 15- 15 मिनट। अगर दर्द टहलने में बाधक है तो आजकल पेडल साईकल आती है उस पर एक्सरसाइज करें ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440