मोदी कैबिनेट से हटाए गए रमेश पोखरियाल निशंक

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली/देहरादून। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज कैबिनेट विस्तार से पहले ही मोदी कैबिनेट से हटा दिए गए हैं। बता दें कि हाल में ही निशंक की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें जारी थी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एमओएस देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हालांकि, यह सभी जानकारी सूत्रों के हवाले से है। माना जा रहा है कि कई और मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।
आपको बता दें कि कल ही वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि कई बैठकों के बाद आज शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अनुशासनहीनता पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सख्त, हल्द्वानी महानगर इकाई के पदाधिकारी निलंबित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440