Ramnagar police arrested one with illegal raw liquor
समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। रामनगर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे हैं नशा मुक्त अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चौकी प्रभारी मालधन चौड़ भूपेंद्र सिंह मेहता, कानि0 गोविंद सिंह के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु शनिवार को गश्त कर रही थी इसी दौरान तुमड़िया डैम 01 के पास बाइक सं0 यूके19 – 6172 को चेकिंग के लिए रोका तो सवार के पास बाइक पर एक प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था पुलिस ने प्लास्टिक कट्टे की चेकिंग की तो उसके अंदर से कच्ची शराब के 110 पाउच बरामद किये। पूछताछ में बाइक सवार ने युवक ने अपना नाम संदीप सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी तुमड़िया डैम 01, मालधन चौड़ बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बाइक को सीज करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















