वन कर्मियों से मारपीट व ट्रैक्टर ट्रॉली लूटने वाले दो अपराधियों को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Ramnagar police arrested two criminals who assaulted forest workers and looted tractor trolley

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। रामनगर पुलिस ने वनकर्मियों के साथ मारपीट, तोड़फोड, गाली-गलोज व सरकारी कार्य मे बाधा डालकर जान से मारने की धमकी देना तथा ट्रैक्टर ट्राली व नगदी लूट कर ले जाने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत मामले में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

ज्ञात हो कि विगत 18 जून को वनकर्मियों के साथ मारपीट व ट्रैक्टर ट्राली लूटकर ले जाने की घटना के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने निर्देश दिये जिस पर एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की तलाश जोर शोर से शुरू कर दी थी जिसमें उन्हें सफलता हाथ लगी पुलिस ने आज दोनो अभियुक्त जसवन्त सिंह पुत्र मक्खन सिंह, हरवंश सिंह पुत्र मक्खन सिंह नि0 ग्राम इटव्वा बाजपुर को ज्वालावन मे झाले से एक देशी बन्दूक 12 बोर व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

टीम में व0उ0नि0 अनीश अहमद, उ0नि0 जोगा सिंह, हे0कानि0 अनिल चौधरी शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440