समाचार सच, हल्द्वानी। रजा वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनि बाजार रोड रजा गेट गौजाजाली में स्थिम मैडी सेंटर हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दर्जनों मरीजों परीक्षण करवाया।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों ने गर्दन, कमर दर्द, कूल्हे, घुटने व जोड़ के दर्द से परेशान मरीजों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्राल, कैल्शियम आदि की भी जांच की गई। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी सलाह दी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



