समाचार सच, देहरादून डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक (लेखा) और कैशियर कम सहायक लेखाकार समेत कुल 379 समूह ‘ग’ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
आयोग के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
21 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के दौरान हाईस्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की दोनों ओर की प्रति, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा अनुभव वाले पदों के लिए अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
12 अक्टूबर को प्रस्तावित है लिखित परीक्षा
ऑनलाइन आवेदन में 18 से 20 अगस्त 2026 के बीच संशोधन किया जा सकेगा। आयोग ने 12 अक्टूबर 2026 को प्रतियोगी लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि घोषित की है। अंतिम परीक्षा तिथि की सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी।
इन विभागों में होगी भर्ती
भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—
-निदेशालय विभागीय लेखा – 230 पद
-उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) – 75 पद
-उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद – 13 पद
-अल्मोड़ा कोषागार – 13 पद
-नैनीताल कोषागार – 12 पद
-पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन – 10 पद (सहायक लेखाकार व कार्यालय सहायक)
-उत्तराखंड जल संस्थान – 5 पद
-उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड – 3 पद
-ब्रिडकुल – 3 पद
-उधम सिंह नगर कोषागार – 5 पद
रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर, अभियोजन विभाग सहित अन्य विभागों में भी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए वेतनमान लेवल-4 से लेवल-6 के तहत ₹25,500 से ₹1,12,400 प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।
यहां करें आवेदन
ऑनलाइन करें आवेदन: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, तमाम विभागों के 18 पदनामों पर 379 पदों पर भर्ती होनी है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल का प्रमाण पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा.



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



