बारिश का ‘रेड अलर्ट’! अगले 4 दिन उत्तराखंड में बढ़ेगा खतरा, यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए अगले चार दिन बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 23 से 26 जुलाई के बीच उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे अधिक चिंता चारधाम यात्रा मार्गों को लेकर जताई गई है, जहां लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, बोल्डर गिरने और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली, जहां गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम स्थित हैं, वहां तेज बारिश के कारण यात्रा प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 जुलाई से बारिश का दौर तेज होगा, जबकि 25 और 26 जुलाई को कई इलाकों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर स्थित संवेदनशील लैंडस्लाइड जोन यात्रियों के लिए जोखिम बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस बनाम बीजेपी आमने-सामने, कांग्रेस भवन कूच पर पुलिस ने लगाया ब्रेक, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनें, राहत दल और निगरानी टीमें तैनात की जा रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में रेस्क्यू के दौरान कोबरा के हमले का शिकार हुआ सर्पमित्र, डसने के बाद भी सांप को सुरक्षित बंद कर खुद पहुंचा अस्पताल

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
-मौसम विभाग की ताजा एडवाइजरी देखकर ही यात्रा शुरू करें।
-खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।
-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
-भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में वाहन रोकने से बचें।

पहाड़ों में मौसम कुछ ही मिनटों में बदल सकता है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440