परीक्षा में नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने 21 सितम्बर तक सरकार को ब्यौरा पेश करने को कहा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने उपनेता प्रतपक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से 21 सितम्बर तक परीक्षा में नियुक्ति को लेकर ब्यौरा मांगा है साथ ही नोटिस भेज नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से भर्ती परीक्षा को लेकर कई सवालों के जबाब भी मांगे हैं। बता दें, उपनेता प्रतिपक्ष की ओर से मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की। यूकेएसएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष मामले में सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। जिसके चलते सरकार लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है। नैनीताल हाईकोर्ट ने यूकेएससीसी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार से पूछा है कि परीक्षा में किस-किस की नियुक्ति कैसे-कैसे हुई, उसका पूरा चार्ट बनाकर 21 सितम्बर से पहले दाखिल करें।

यह भी पढ़ें -   23 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440