संस्कृत अकादमी की जनपद स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता को १४ फरवरी तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन

खबर शेयर करें

Registration for district level online competition of Sanskrit Academy can be done till 14 February

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी (उत्तराखण्ड सरकार) की कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए छात्र-छात्राएं 14 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रतियोगिताएं प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आयोजित की जाएगी। विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के जनपद संयोजक डॉ. चंद्रप्रकाश उप्रेती ने बताया कि छठी से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित जनपद स्तरीय ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राएं 14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कनिष्ठ वर्ग में एकल वैदिक मंत्र प्रतियोगिता, एकल सरस्वती वंदना प्रतियोगिता, एकल गीत गायन प्रतियोगिता, गीता श्लोक उच्चारण आदि प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी तक किया जाएगा। प्रतिभागी छात्र-छात्रा किसी एक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। छात्र प्रतियोगिता के अनुसार न्यूनतम 2 और अधिकतम 3 मिनट का अपना वीडियो 17 फरवरी की रात्रि 8 बजे तक अकादमी द्वारा निर्मित व्हाट्सअप समूह पर प्रेषित कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने कि लिए सभी प्रतिभागियों को गूगल फार्म के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य है गूगल फार्म का लिंक नीचे दिया गया है पंजीकरण के वक्त ही अकादमी द्वारा बनाए गये व्हाट्सअप समूह में भी शामिल होना है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों के लिए बड़ी राहतः उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक बढ़ी

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
https://forms.gle/cvtgj27BDL4Kyh2n8
उक्त प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2023 रात्रि 10 बजे तक रहेगी। वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2023 रात्रि 8 बजे तक रहेगी। फेसबुक पर अंतिम तिथि 24 फरवरी 2023 रात्रि 8 बजे तक।
विस्तृत जानकारी के लिए नियम पत्रक अवश्य पढ़ें।
जनपद संयोजक – डा.चन्द्रप्रकाश उप्रेती – 9410149033
सहसंयोजक – जगदीशचन्द्र जोशी – 8630519213

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440