उधमसिंह नगर जिले में रिश्तों को तार-तार और शर्मसार कर देने वाली वारदात…

खबर शेयर करें

जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म

समाचार सच, रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रिश्तों को तार-तार और शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जीजा ने अपनी सगी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता ने उक्त घटना की नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की।

कोतवाली में दी रिपोर्ट में पीड़िता के पिता कहना है कि उसकी पांच पुत्रियां है। उसने बड़ी पुत्री की शादी अंकुर पुत्र ब्रह्मस्वरूप ग्राम परमानंदपुर तिलहर (शाहजहांपुर) के साथ 21 नवंबर 2019 में हुई थी। विवाह के बाद उनका दामाद अंकुर यहां खेड़ा में ही मकान किराये पर लेकर रहने लगा। इस दौरान अंकुर का उसके घर आना जाना लगा रहता था। नौ फरवरी को अंकुर उनकी गैरमौजूदगी में उनके घर आया और उनकी नाबालिग पुत्री को बिग बाजार ले जाने का बहाने से अपने घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के वक्त अंकुर की पत्नी अपनी ससुराल परमानंदपुर गई थी। रिपोट में आरोप है कि उसने अपनी साली को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसकी बहन से रिश्ता तोड़ डालेगा। घटना के बाद से उनकी नाबालिग पुत्री गुमशुम रहने लगी। परिजनों ने उसकी उदासी का कारण पूछा तो उसने रोते-रोते हुए उसके साथ हुई घटना को को बता दी।

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी अंकुर की तलाश कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440