तपिश से राहत की दस्तक, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है, जिससे तेज गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने के आसार बन गए हैं। बीते दिनों लगातार बढ़ रहे तापमान में अब गिरावट दर्ज होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय हो जाएगा। उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं, जिससे पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें -   9 साल के शिवाय ने रचा इतिहास! 300 खिलाड़ियों को पछाड़ जीती अंतरराष्ट्रीय FIDE शतरंज चैंपियनशिप

इसके अलावा अन्य पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों, खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर विवादित बयान के बाद बैकफुट पर महेंद्र भट्ट, बढ़ते विरोध के बीच मांगी माफी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव से पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 29 अप्रैल को मौसम के और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440