गर्मी से राहत या बढ़ता जोखिम? उत्तराखंड में अगले 3 दिन मौसम का डबल अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है, लेकिन इसके साथ ही मौसम का बदला मिजाज नई चुनौतियां भी लेकर आ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों (करीब 4400 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी के भी आसार हैं, जिससे पहाड़ों में तापमान गिर सकता है।

विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में वारंटियों पर शिकंजा! पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, न्यायालय में किया जाएगा पेश

25 से 27 अप्रैल के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में रिश्तों का कत्ल! मामूली विवाद के बाद भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, मौत

28 अप्रैल को मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। इस दौरान पहाड़ी जिलों में बारिश तेज होने और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। साथ ही हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440