डाक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर फिल्म मेकर के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। फिल्म मैकर लीना मणिमेकलाई की डाक्यूमेंट्री फिल्म काली में आदिशक्ति जगतजननी मां काली के स्वरूप को अभद्र व धर्म विरूद्ध दर्शाने पर फिल्म मेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हीरानगर निवासी शुभम अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि डाक्यूमैंट्री फिल्म काली का जो पोस्टर फेसबुक पर अपलोड किया गया है कि उसमें माता काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। लीना मणिमेकलाई ने अपनी फिल्म के माध्यम से जो कृत्य किया हैए उससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने पुलिस से लीना मणिमेकलाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी ने देर रात तक ली अफसरों की क्लास, सड़कें गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440