खाली बर्तनों को लेकर किया जलसंस्थान विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
समाचार सच, हल्द्वानी। पेयजल संकट को लेकर राजपुरा क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हैं। मंगलवार को कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने खाली बर्तनों को लेकर जलसंस्थान के खिलाफ जोर-दार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट से निजात दिलाये जाने की मांग की है।
साहू कहना था कि विभाग की लापरवाही की वजह से राजपुरा क्षेत्र में अक्सर पेयजल संकट व्याप्त रहता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा हमेशा घटिया गुणवत्ता की मोटर लगाये जाने से बार-बार मोटर खराब हो रही है, जिस कारण क्षेत्र के लगभग 10,000 की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विक्रम रान्धवा ने कहा कि टैंकरों से लोगो पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता जिस वजह लोगो में आपास में विवाद होने का खतरा बना रहता है। साथ ही छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं काम धंधा छोड़कर पानी की व्यवस्था करने में लगी रहती हैं।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गीता देवी, सीमा यादव, माया चौहान, ओमवती कश्यप, नेहा आर्या, सुमित्रा देवी, रामकली, देवकी देवी, पूजा देवी, चंचला मित्री, स्नेहा हलधर सहित दर्जनों क्षेत्रवासी शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


