ऋषिकेश पुलिस ने दो चेन लूटने वाला पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऋषिकेश में राह चलते दो महिलाओं की चेन लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रुबी उर्फ अंजलि निवासी जाटवनगर, सहारनपुर की चेन लूट को लेकर 22 जुलाई और दीपा देवी निवासी हनुमंतनगर, गंगानगर पार्क की चेन लूट को लेकर 23 जुलाई को ऋषिकेश कोतवाली में केस दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थलों के आसपास की जांच में सोनी पुत्र मेहर चंद निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर की भूमिका सामने आई। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उससे आठ हजार रुपये नगदी, एक चेन बरामद की है। वहीं आरोपी रायवाला में 28 जून को बंद मकान में चोरी की। घटना में चुराया गया मंगलसूत्र भी आरोपी से बरामद किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440