हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी, पर्वतीय क्षेत्रों को बड़ी सौगात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों को बड़ी राहत देते हुए हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए नई रोडवेज बस सेवा की शुरुआत कर दी है। इस बहुप्रतीक्षित सेवा का शुभारंभ नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुक्तेश्वर और रामगढ़ जैसे पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब तक इस रूट पर केवल केमू बसों का संचालन होता था, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई रोडवेज सेवा शुरू होने से आम जनता, विशेषकर ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, परिवहन निगम की मंडलीय महाप्रबंधक पूजा जोशी, यातायात अधीक्षक विद्या जोशी, स्टेशन प्रभारी नवीन चंद्र कोठारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   चमोली में बड़ा हादसा: THDC की टनल में मलबा और पानी घुसा, कई मजदूर फंसे

इसके बाद सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम स्थित निर्माणाधीन पर्वतीय रोडवेज बस टर्मिनल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। लगभग 67 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस आधुनिक बस डिपो में बस स्टेशन, वर्कशॉप और पार्किंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस डिपो में 75 बसों और 167 कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही मंडलीय और क्षेत्रीय कार्यशालाएं भी तैयार की जा रही हैं, जहां प्रतिदिन 12-12 बसों की मरम्मत और देखरेख की सुविधा उपलब्ध होगी। यह टर्मिनल काठगोदाम, अल्मोड़ा, भवाली, रानीखेत, हल्द्वानी, रामनगर, बागेश्वर और काशीपुर समेत कई डिपो को सुविधाएं प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

निरीक्षण के दौरान सांसद ने मौके से ही परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और परिवहन सचिव बृजेश संत से बातचीत कर अतिरिक्त बसों और चालकों की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। उन्होंने करीब 200 नई बसें उपलब्ध कराने और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

सांसद अजय भट्ट ने मल्ला रामगढ़ के पुराने बस स्टेशन की जर्जर स्थिति का भी मुद्दा उठाते हुए उसके शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र की अन्य परिवहन समस्याओं को भी उठाकर उनके समाधान पर जोर दिया।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, काठगोदाम बस टर्मिनल का निर्माण कार्य जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे कुमाऊं क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440