समाचार सच, हल्द्वानी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उनकी पार्टी दलितों के हितों के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बुधवार को जारी एक बयान में श्री आर्य ने पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पार्टी अध्यक्ष व केन्द्रीय समाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री के रामदास आठवले के बयान का समर्थन किया है। गौरतलब है कि आरपीआई के अध्यक्ष आठवले ने कहा कि सरकार ने सभी दलित मंत्री व सांसद इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर संसद में शीघ्र बिल लाने को कहेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार बाबा साहब के बनाएं संविधान के अनुरूप ही सरकार चला रही हैं। उनका मानना है कि पीएम मोदी आरपीआई के मुखिया श्री आठवले की इस मांग को गंभीरता लेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र पार्टी का एक शिष्टमण्डल उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर दलितों के उत्थान पर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में आरपीआई को मजबूती प्रदान करने को एक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


