रुद्रप्रयाग हादसाः सीएम ने एम्स पहुंच जाना घायलों का हाल, केंद्र से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान, घायलों को 50 हजार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायलों के मिलने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे और उनका हाल जाना और घायलों के उपचार के लिए निर्देशित किया। इधर रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। केंद्र ने रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में मारे गये लोगों के परिजनो को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान कर दिया है। घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की घोषणा के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़ें -   24 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बता दें कि रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया है। जिनसे मिलने के लिए सीएम धामी पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम धामी ने हादसे की जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी आपूर्ति में सुधार: रसोई गैस की समस्या में कमी, उत्पादन में 40 प्रतिशत का इज़ाफा, बुकिंग में 35 प्रतिशत की गिरावट, 24 दिनों में 10 महत्वपूर्ण कदम

सीएम धामी ने कहा हादसे में घायलों को एयरलिफ्ट कर के ऋषिकेश एम्स भेजा गया हैं। उन्होंने कहा ऋषिकेश एम्स में घायलों के उपचार के लिए निर्देशित किया गया है। इस घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440