दुखदः सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक कुमार का निधन, गांव में शोक की लहर

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। सियाचिन में तैनात भारतीय सेना के जवान दीपक कुमार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन रविवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में नशे के आदी युवक ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले दी थी लूट की झूठी सूचना

दीपक कुमार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट क्षेत्र के ओझा मल्ला गांव के निवासी थे। वे भारतीय सेना की सात कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे और करीब सात महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग सियाचिन में हुई थी।

सेना अधिकारियों ने जैसे ही उनके निधन की सूचना परिजनों को दी, परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी रीना जेठी, पांच साल का बेटा काव्यांश, वृद्ध मां और दो बड़े भाई हैं। उनके पिता भवान सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार वर्तमान में लखनऊ में रह रहा है।

यह भी पढ़ें -   रानीबाग में तेज रफ्तार बस का कहरः 5 साल की मासूम को 20 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

जवान का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है, जहां अंतिम दर्शन के बाद हंसेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दीपक कुमार के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440