समाचार सच, हल्द्वानी। बेस अस्पताल के सफाई कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग की है। इसे लेकर कर्मचारी गुरूवार को हड़ताल पर रहे। जल्द समाधान न होने पर अघ्निश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बेस अस्पताल के कर्मचारी गुरूवार को अस्पताल परिसर में एकत्र हुए। जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि वह अस्पताल में लगभग 14-15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरे अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जिम्मा उन पर है। लेकिन उन्हें वेतन के नाम पर महज पांच हजार प्रतिमाह दिया जा रहा है। जबकि उनसे पूरा काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि महंगाई के इस दौरान में इतने कम मानदेय में उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से वेतन बढ़ोत्तरी व ठेका प्रथा बंद करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जायेंगे।
इस दौरान ब्रजेश शरण, विजय, कैलाश, राजकुमार, चमन समेत कई सफाई कर्मी शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


