डबल इंजन की सरकार पर साहू ने कसे तंज, 2022 में भाजपा की विदाई तय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। कहा कि अच्छे दिन दिखाने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार आज जनता को महंगाई के बोझ तले दबाती चली जा रही है। जनता का मंहगाई की वजह से जीना मुश्किल हो गया है। युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है। मोदी सरकार का दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा झूठ का पुलिंदा निकला है। साहू ने कहा कि सही मायने में देश व प्रदेश के बहुत बुरे दिन आ चुके हैं। हर दिन रसोई गैस, डीजल, पट्रोल, सरसों के तेल व दालों के दाम बढ़ रहे हैं जिस वजह से जरूरत की वस्तुएं भी गरीबों की पहुंच से दूर हो गयी हैं। उन्होंने किसानों पर हो रहे अत्याचार पर नाराजगी जताते हुये कहा कि 2022 के चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें -   कसाण बैंड पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, दो गंभीर घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440