ब्रह्म ज्ञान द्वारा ही मनुष्य जीवन का उद्धार संभवः सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज (Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj) एवं राज पिता रमित जी की हजूरी में हल्द्वानी एमबीइंटर कॉलेज खेल मैदान में विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा यह जो मनुष्य जीवन हमें मिला है। यह परमात्मा को प्राप्त करने के परम लक्ष्य के लिए मिला है। जो केवल ब्रह्म ज्ञान के द्वारा संभव है। इस आत्मा को बंधनों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। जिस प्रकार यह स्थान हल्द्वानी नाम भी है कि किसी भी बात का हल मन में परमात्मा के आने से स्वयं हो जाता है।

परमात्मा को प्राप्त करने के बाद मनुष्य में मानवीय गुण प्राप्त होते हैं जिससे यह जीवन तो सुंदर होता ही है औरों के लिए भी कल्याणकारी होता है, तभी यह मानव जीवन भी मुकम्मल होगा। जिस प्रकार प्रकृति को स्वच्छ रखना भी हमारा कर्तव्य है, जिसको हम प्रदूषण न करके वृक्ष लगाकर कूड़े को उचित स्थान पर ही डालने पर शुद्ध किया जा सकता है, उसी प्रकार इस जीवन को स्वच्छ बनाने के लिए मनों का मैल केवल सत्संग से ही धोया जा सकता है।
उदाहरण देते हुए समझाया की जिस प्रकार कस्तूरी मृग अपनी खुशबू को जंगल में इधर-उधर ढूंढता है मगर वह खुशबू उसके अंदर ही निहित होती है, उसी प्रकार इंसान भी परमात्मा को इधर-उधर ढूंढ रहा है लेकिन परमात्मा आत्मा रूप में उसके अंदर विराजमान है बस यही जानकारी ब्रह्म ज्ञान के द्वारा प्राप्त कर इंसान ईश्वर को और स्वयं को जान जाता है। जिसके पश्चात मुक्ति संभव है।

यह भी पढ़ें -   मातृभाषा से वैश्विक पहचान तक-भाषाई समावेशन ही भविष्य की असली ताकतः कुलपति प्रो. लोहनी

उन्होंने कहा कि जीवन में अहंकार आता है तो अनेक विकार जीवन में स्वत ही उत्पन्न हो जाते हैं और जब अहंकार समाप्त होता है तो समर्पण भाव जीवन में होना संभव है। जैसे लोहे का जंग उसे लोहे को अंदर से ही कमजोर कर देता है उसी प्रकार अहंकार भी मन को कमजोर कर देता है। फिर जीवन में नेगेटिव भाव आने संभव है अगर इस परमात्मा के साथ मन को लगा कर रखेंगे फिर जीवन में मन में पॉजिटिविटी सकारात्मकता ही बनी रहेगी और मन भक्ति में लगा रहेगा।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में सनसनी — दुकान के अंदर कनपटी पर गोली से घायल युवा कारोबारी, CCTV बंद… साजिश या हादसा?

सत्संग कार्यक्रम में भवाली बेतालघाट और बरेली नैनीताल भीमताल पंतनगर रुद्रपुर बिलासपुर रामपुर आदि स्थानों से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम के समापन पर जोनल इंचार्ज पी एस चौधरी ने सतगुरु माताजी एवं रमित का धन्यवाद प्रकट करते हुए साथ ही सेवादल के अधिकारियों प्रशासन नगर निगम ग्राउंड ट्रस्ट और समागम को सफल बनाने में सहयोगी सभी बहन भाइयों को धन्यवाद देते हुए समागम की बधाई प्रेषित की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440