हल्द्वानी में संस्कृतभारती की प्रांत समीक्षा योजना गोष्ठी का आयोजन 7 और 8 को

खबर शेयर करें

-समस्त प्रांतीय अधिकारी, विभाग, जिला तथा खंडस्तरीय दायित्ववान कार्यकर्ता होंगे सम्मिलित: जानकी त्रिपाठी

समाचार सच, हल्द्वानी। संस्कृतभारती उत्तरांचल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा एवं अग्रिम कार्यों की योजना हेतु प्रांत समीक्षा योजना गोष्ठी का आयोजन दिनांक 7 एवं 8  अप्रैल को वेरीपड़ाव स्थित अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर में किया जा रहा है। उक्त जानकारी बुधवार को यहां रेलवे बाजार स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्कृतभारती उत्तरांचल की प्रांत अध्यक्षा श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने दी। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने बताया कि विश्व की प्राचीन व संपूर्ण व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाली भाषा है संस्कृत जिसके संरक्षण के लिए समीक्षा गोष्ठी में उत्तरांचल प्रांत के समस्त प्रांतीय अधिकारी, विभाग, जिला तथा खंडस्तरीय दायित्ववान कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। यह समीक्षा योजना गोष्ठी प्रतिवर्ष अलग-अलग स्थानों में आयोजित की जाती है इस वर्ष यह हल्द्वानी में आयोजित हो रही है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

संस्कृतभारती के कुमाऊं संभाग प्रमुख डॉ॰ चंद्रप्रकाश उप्रेती ने बताया कि गोष्ठी में संस्कृतभारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कामत जी उपस्थित रहेंगे। गोष्ठी सात अप्रैल मध्याह्न दो बजे से आठ अप्रैल सायं पाँच बजे तक चलेगी, गोष्ठी का उदघाटन सत्र 07 अप्रैल मध्याह्न 04 बजे  होगा। संस्कृतभारती संभाग संपर्क प्रमुख श्री प्रकाश भट्ट जी ने बताया कि समीक्षा गोष्ठी में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संस्कृत के प्रचार एवं प्रसार के लिए किए गए विविध कार्यों की समीक्षा एवं  अग्रिम कार्यों की योजना विषयक चर्चा की जाएगी। इस समीक्षा योजना गोष्ठी में हल्द्वानी के सभी संस्कृत प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।
वार्ता में प्रांत कार्यगण सदस्य डॉ गोपाल त्रिपाठी  जिला संयोजक डा नीरज जोशी, प्रचार प्रमुख डॉ हेमंत जोशी, हरीश चन्द्र जोशी , मनोज पांडेय, डॉ जगदीश चंद्र पांडे, कैलाश सनवाल, दीपक जोशी आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Sanskrit Bharti’s state review plan meeting organized in Haldwani on 7th and 8th

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440