विश्व पर्यावरण दिवस पर सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सुनिधि विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, हल्द्वानी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर एवं सुनिधि विकास संस्था की संस्थापक श्रीमती उमा भंडारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में कर्नल रमेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एस.एस. कार्की, सुरेन्द्र सिंह रौतेला, जगत सिंह बोरा, कैलाश चन्द्र भट्ट, जगत सिंह पड़ियार, हरीश सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर पौधारोपण और वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440