पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश के प्रतिनिधि सौरभ भट्ट कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल, बोले- ‘अब सही बस में सवार हूं’

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता सौरभ भट्ट ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कार्यक्रम सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने उनका स्वागत किया।

सौरभ भट्ट ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते हुए उनका दम घुटता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई मौकों पर राष्ट्रहित के साथ समझौता किया, जिससे वे आहत थे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का समाजवादी पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ना मेरे लिए असहनीय था। मेरा परिवार उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय रहा है। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के साथ खड़ा रहना संभव नहीं था। आज भाजपा में शामिल होकर मैंने सही बस चुनी है।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

सदस्यता कार्यक्रम के दौरान सौरभ भट्ट को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने सौरभ को सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए बधाई दी और उन्हें नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सौरभ भट्ट की भाजपा में वापसी सही समय पर हुई है। कांग्रेस में रहकर भी उनका झुकाव राष्ट्रवादी विचारधारा की ओर था। अब उन्हें हल्द्वानी में कांग्रेस को जवाब देकर अपने सम्मान का हिसाब चुकता करना है।

सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट, प्रताप रैकवाल, अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश रावत, रंजन बर्गली, प्रदीप जनौटी, विनोद मेहरा, कमल पांडे, बहादुर नदगली, इंटक जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मिश्रा, मोहन चंद्र उपाध्याय, राम लोहनी, रोहित पवार, राकेश भट्ट, सुशील भट्ट, भुवन बिष्ट, धर्म सिंह दफ़ौटी, सुनील पांडे, गोविंद भाकुनी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440