हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

खबर शेयर करें

हीट वेव अलर्ट के बाद शिक्षा विभाग सख्त, बच्चों की सेहत को देखते हुए नया आदेश लागू

समाचार सच, हल्द्वानी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने अब स्कूलों की दिनचर्या भी बदल दी है। हीट वेव के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा और अहम फैसला लेते हुए सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक अब हल्द्वानी समेत मैदानी क्षेत्रों में सभी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही संचालित होंगे। यह निर्णय बच्चों को तपती गर्मी और लू के प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में तड़के गूंजी गोलियों की आवाज, पुलिस के शिकंजे में आया 10 मुकदमों वाला वांटेड, दो साथी भी गिरफ्तार

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी स्कूलों को इसका सख्ती से पालन करना होगा। विभाग का मानना है कि मौजूदा मौसम में दोपहर के समय तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है, जिससे बच्चों की सेहत पर सीधा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   4600 ग्रेड पे दो की गूंज से दून गरम! पुलिस मुख्यालय कूच पर बवाल, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी, सरकार को दी खुली चेतावनी

हालांकि यह आदेश पर्वतीय क्षेत्रों पर लागू नहीं होगा, जहां तापमान अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से अभिभावकों और छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440