नैनीताल जिले में कल स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के बीच DM ने जारी किया आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल।
मौसम विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल जिले में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 6 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 7 सितंबर को नैनीताल जिले में अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। भारी वर्षा के चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह होने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ में 24 और बागेश्वर में 8 सड़कें बंद, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

शिक्षक और स्टाफ के लिए भी अवकाश
जारी आदेश के अनुसार विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण मामले पर देहरादून में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! भारी बारिश में सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला पर रोके गए कार्यकर्ता

इन संस्थानों पर लागू नहीं होगा आदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थानों तथा ऐसे विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी प्रकार के विचलन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440