दूसरे दिन भी पुत्री के ना मिलने पर पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने कल से बिना बताए अचानक गायब हुई पुत्री की सकुशल बरामदगी की पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जवाहर नगर निवासी सोनू जोशी पत्नी बनवारी लाल जोशी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री दीया बीती 7 फरवरी की दोपहर अचानक बिना बताये कहीं चली गई। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसकी संभावित स्थानों में खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   औषधीय गुणों से भरपूर है तुकमलंगा बीज, शरीर में भर देता है ताकत, मोटापा समेत कई रोगों को दूर करता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440