समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अगर हम यह कहे कि हमें दिखने वाले सपने हमारे मन की एक आवाज होती है, तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि इसमें वास्तविकता का आभास जरूर होता है। क्या आप जानते हैं कि हमें सपने ना तो जगे होने पर आते हैं और ना ही जब हम गहरी निंद में होते हैं तब आते हैं, बल्कि हमें सपने दोनों के बीच में यानी की तुरीयावस्था में आते हैं।
सपनों के आने के मुख्य कारण
शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे सपने नहीं आते होंगे। सपने हम सभी को आते हैं लेकिन क्या आप सपने के पीछे के रहस्य को जानते हैं कि आखीर हमें सपने क्यों आते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सपने के पीछे खान-पान और बीमारियों की बड़ी भूमिका होती है और साथ ही इसके पीछे ग्रह और राशियां भी जिम्मेदार मानी जाती हैं। हालांकि हर सपने का कोई अर्थ हो यह जरूरी नहीं, लेकिन अधिकतर सपनों का मतलब जरूर होता है।
सपने को लेकर धर्म शास्त्र क्या कहते हैं
हमारे हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग घटनाओं के माध्यम से पुराणों में सपने का अर्थ बताया गया है। खासकर के रामचरित मानस में सपनों के बारे में विशेष चर्चा की गई है। यही नहीं, इसके अलावा भगवान महावीर और गौतम बुद्ध के जन्म का सम्बन्ध भी सपनों से जोड़ा गया है। वहीं, शास्त्रों में सपनों के अलावा इसके प्रभाव से छुटकारा का रास्ता भी साफ बताया गया है।
सपनों का प्रभाव कितना पड़ता है
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन सत्य यही है कि हमारे ज्यादातर सपने मन के विचार से या फिर बीमारियों से ही पैदा होते हैं और ध्यान रहे कि इस प्रकार के सारे सपने वर्तमान या भविष्य पर कोई प्रभाव नहीं डालते हैं।जहां कुछ सपने आपको कोई चेतावनी देते हैं, तो वहीं कुछ सपने आपको सूचना देते हैं और बता दें कि यही सपने वास्तव में महत्वपूर्ण होते हैं। यह खास सपने आपके भविष्य के प्रति आपको आगाह तो करते ही हैं और साथ ही शुभ व अशुभ घटनाओं के बारे में भी बताते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि सुबह-सुबह या फिर अचानक दिखने वाले सपने आम तौर पर जरूर सच होते हैं।
विभिन्न सपनों के अर्थ इस प्रकार हैं
-आकाश या हवा से संबंध रखने वाले सपने बताते हैं कि आपका वात का संतुलन बिगड़ सकता है।
-वहीं, अगर पानी, झरना या नदी अर्थात जल से सम्बंधित सपने आपको दिखाई दें तो समझ लें कि आपका कफ तत्त्व काफी गड़बड़ है।
-दूसरी ओर अगर आपको आग का या सूर्य का या फिर ज्वालामुखी के सपने दिखाई दें तो जान लें कि आपका पित्त का संतुलन गड़बड़ चल रहा है और जो आपको किसी गंभीर बीमारी का शिकार बना सकता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












