हल्द्वानी में ढाबे पर खाना खाने जा रहे सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहे एक सुरक्षा गार्ड को बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को एसटीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मृतक मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा के ततयाल बजवाड़ निवासी 50 वर्षीय दीवान सिंह रामपुर रोड स्थित मॉल में सुरक्षा गार्ड थे। यहां वह मानपुर पश्चिम में किराए के मकान में रह रहे थे। बुधवार रात जब दीवान सिंह खाना खाने ढाबे पर जा रहे थे तो एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस ने घायल को एसटीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440