रात में उल्लू देखना कई प्रकार के संकेत हो सकते हैं। उल्लू को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं

खबर शेयर करें

Seeing an owl at night can be a variety of signs. There are many types of beliefs about owls.

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। धर्म शास्त्रों में उल्लू को माँ लक्ष्मी का वाहन माना गया है। इसलिए घरों में उल्लू आने का संकेत शुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल होता है कि रात में यदि उल्लू उसे दिखाई दिया है तो उसका क्या मतलब होता है। रात में उल्लू देखना कई प्रकार के संकेत हो सकते हैं। उल्लू को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं।

उल्लू अक्सर रात में ही ज्यादा दिखाई पड़ता है। उल्लू को रात का राजा कहा जाता है। उल्लू को दिन में कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता या कम दिखाई पड़ता है। इसलिए भोजन इत्यादि की तलाश के लिए उल्लू रात में भ्रमण करते हैं। लेकिन उल्लू बहुत ही कम दिखाई पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति को रात में उल्लू दिखाई पड़ता है तो इसे एक सौभाग्य माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   “मेरी और मेरे बच्चों की जान को खतरा”, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा दावा; बोले- न्याय नहीं मिला तो गैरसैंण में करूंगा आत्मदाह

उल्लू को पहले ही अच्छा या बुरा होने का आभास हो जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, उल्लू का दिखना कई जगह शुभ माना जाता है तो वहीं कई जगह अशुभ भी माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति रास्ते में जा रहा है और उन्हें उल्लू दिखाई पड़ता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। बाहर जाते समय रास्ते में उल्लू का दिखाई देना धन प्राप्ति का संकेत होता है।

यदि उल्लू आपके घर में आता है तो यह अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि यदि उल्लू घर आ जाए तो यह हानिकारक होता है और घर की उन्नति रुक जाती है। यह जानते हैं कि उल्लू को किस समय देखना शुभ माना जाता है और इस समय अशुभ? इसे भी पढ़ें- पीपल पेड़ में लक्ष्मी का वास कब होता है? जानें कब करें पूजा –

रात में उल्लू देखना
रात में उल्लू देखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। उल्लू ज्यादातर रात में ही भ्रमण करते हैं। इसलिए यदि आपको रात में उल्लू दिखा है तो आप बहुत ही भाग्यशाली व्यक्ति हैं। भविष्य में आपको सभी प्रकार के समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और करियर में भी प्रगति होगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की पूजा से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

रात में उल्लू की आवाज सुनना
इसी प्रकार उल्लू की आवाज भी बहुत कम सुनाई पड़ता है। रात में उल्लू की आवाज सुनना आने वाले दिनों में शुभ समय की ओर संकेत करता है। रात में उल्लू की आवाज सुनने का मतलब है कि आने वाले दिन आपके लिए अच्छे होने वाले हैं। आपको प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कई नए दोस्त भी बनेंगे।

दिन में उल्लू देखना
रात के समय उल्लू देखने से तो अच्छा होता है लेकिन दिन में उल्लू देखना किस प्रकार का संकेत होता है। दिन में उल्लू देखने का मतलब है कि आपके दृष्टिकोण में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको पता चल जाएगा कि आप के लिए कौन सा फैसला सही है। यदि आप कुछ गलत कर रहे हैं तो आपको पहले ही आभास हो जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440