वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग में अधीनस्थ प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश, कइयों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

Senior Superintendent of Police gave strict instructions to the subordinate in-charge in the crime meeting, many were honored

समाचार सच, हल्द्वानी। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा मीटिंग हॉल में नैनीताल पुलिस के सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में निम्न दिशा निर्देश दिए गए।

  • मीटिंग से पूर्व कर्मचारियों का सम्मलेन लिया गया। किसी भी अधिकारी/कर्मी की कोई समस्या नहीं पाई गई।
  • न्यायालयों से संबंधित प्रक्रिया एवम् मामलों विशेषकर सम्मन, एनबीडब्ल्यू, नोटिस की तामिली की स्थिति ठीक करें, सभी थाना प्रभारी इस ओर गंभीरता से ध्यान दें। लापरवाही करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
  • थाना, पुलिस लाइन व कार्यालयों परिसरों विशेषकर बैरकों व शौचालयों का मॉडर्नाइजेशन का कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला मुख्यालय को भेजें। साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। सप्ताह में एक बार पौष्टिक आहार में मोटे अनाज से निर्मित भोजन अवश्य बनाया जाय।
  • शिकायती प्रार्थना पत्रों से संबंधित जांच आख्या तथा कार्यवाही की प्रगति ऑनलाइन माध्यम से सीसीटीएनएस पोर्टल से ही पुलिस मुख्यालय तथा रेंज कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
  • गुमशुदाओं के बरामदगी की स्थिति कम है, सभी थाना प्रभारी गुमशुदाओ की शत प्रतिशत बरामदगी कराएं।
  • जनपद में अज्ञात शवों की शिनाख्त कराई जाय। थानों के डेटाबेस का मिलान जिला मुख्यालय के कार्यालय से भी कराएं।
  • लंबित विवेचनाओं विशेषकर धोखाधड़ी की विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण करें।
  • नकबजनी और चोरी के मामलों में बरामदगी का प्रतिशत कम है। शत प्रतिशत बरामदगी कराएं।
  • सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी रखें । जनता विशेषकर नाबालिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
  • गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम में अधिक से अधिक कार्यवाही करें। आदतन और पेशेवर अपराधियों का चिन्हीकरण करें।
  • आगामी ईद पर्व के सकुशल आयोजन के लिए थानों में सीएलजी की बैठक का आयोजन कराया जाय।
  • वीकेंड में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें। एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों की लगातार चेकिंग करें। अधिक सवारी वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करें। आवश्यतानुसार ट्रैफिक डाइवर्जन लागू करें।
  • एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करें। माननीय न्यायालयों तथा संहिता में निहित प्रावधानों और निर्देशों का कढ़ाई से अनुपालन करें।
  • वांछित/इनामी अपराधियों की कुशल रणनीति बनाकर टीमें गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें -   नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रियर, 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

माह में जनपद में प्रभावी पुलिसिंग कर महत्वपूर्ण योगदान देने व सराहनीय कार्य करने के लिए उपनिरीक्षक गोविंद नाथ, वाचक एसपी सिटी हल्द्वानी, उपनिरीक्षक अनीश अहमद, थाना रामनगर, उपनिरीक्षक मनप्रीत कौर, एलआईयू, हेड कानि0 कुंदन कठायत, एसओजी, हेड कानि0 इसरार नबी, सीसीटीवी0, हेड कानि0 गोपाल बर्गली, एलआईयू, लीडिंग फायरमैन सुनील चौधरी, लीडिंग फायरमैन गोपाल राम, एसओजी कानि0 भानू प्रताप, कानि0 हरजीत कंबोज, थाना मुखानी को ‘बेस्ट इम्पलाइ ऑफ द मंथ’ के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, एसपी सिटी हरबंस सिंह, संयुत्त निदेशक विधि हीरा सिंह राणा समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा इकाइयों के प्रमुख मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440