खाली प्लाट में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रानीखेत के अधेड़ का शव यहां खाली प्लाट में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अधेड़ के शराब के नशे में गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह खाली प्लॉट में अधेड़ का शव स्थानीय लोगों ने देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित खड़ी बाजार के मकान नंबर 154 निवासी ललित मोहन सती (48) पुत्र स्वर्गीय ज्वाला दत्त सती के रूप में हुई। मृतक ललित मोहन सती रानीखेत स्थित अपने गांव में रहकर दुकान चला रहा था। जबकि उसके दो बेटे अपने ताऊ के साथ कुसुम खेड़ा में पढ़ाई कर रहे थे। टीपीनगर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटलास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। जिसमें घटनास्थल के समीप ही देर रात मृतक नशे की हालत में लड़खड़ाता दिख रहा है। इससे पुलिस प्रथम दृष्टया शराब के नशे में गिरकर मौत होना मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अनुशासनहीनता पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सख्त, हल्द्वानी महानगर इकाई के पदाधिकारी निलंबित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440