हल्द्वानी में सनसनी: BJP पार्षद की गोली से युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रामपुर रोड इलाके में दिनदहाड़े चली गोली ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। वार्ड पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर आरोप है कि उसने अपने आवास के बाहर एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जज फार्म निवासी नितिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश इस खौफनाक वारदात में बदल गई।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पार्षद पहले भी कई विवादों में घिर चुका है और उस पर मारपीट व झगड़ों के आरोप लगते रहे हैं। इसी पार्षद से जुड़े एक पुराने मामले को लेकर कोतवाली परिसर के बाहर राजनीतिक विरोध और धरना प्रदर्शन तक हो चुका है।
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह वारदात न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि स्थानीय राजनीति में भी भूचाल ला सकती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440