हरादून में सनसनी! इंटरनेट से हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, ब्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई। देवऋषि एनक्लेव स्थित एक मकान में 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से ही संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम मृतक की बहन मीनाक्षी ने पटेलनगर कोतवाली में सूचना दी कि एक युवक ने उनके भाई के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मकान के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में दीपक गुप्ता नग्न अवस्था में छाती के बल मृत पड़े मिले। उनके गर्दन के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान थे।

मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (48 वर्ष) पुत्र गंगा सागर गुप्ता, निवासी देवऋषि एनक्लेव, देहराखास, पटेलनगर के रूप में हुई। वह ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस पैसे के लेन-देन समेत अन्य सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

घटनास्थल से पुलिस ने रोहन प्रजापति (20 वर्ष) निवासी माजरा, पटेलनगर को हिरासत में लिया। मृतक के भाई राकेश गुप्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी दीपक गुप्ता से इंटरनेट के माध्यम से पहचान हुई थी। दीपक के बुलाने पर वह उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने कमरे में रखा चाकू उठाकर दीपक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक गुप्ता का करीब 7-8 वर्ष पहले अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निवासी थे और वर्ष 2004 से अपने भाई-बहनों के साथ देहरादून में रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440