रामनगर जंगल में अधेड़ प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार, 6 फरवरी को दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

रामनगर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम कारगिल पटरानी निवासी 55 वर्षीय वीना का शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में झाड़ियों में मिला, जबकि 42 वर्षीय सुरेश का शव उसके घर में बरामद हुआ। पुलिस का अनुमान है कि सुरेश ने आत्महत्या की होगी, जबकि वीना की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात दोनों रामनगर के एक होटल में ठहरे थे। आशंका जताई जा रही है कि वहां किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना घटी। पुलिस ने होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। वीना और सुरेश का पांच साल से संबंध था, और कुछ वर्ष पूर्व सुरेश की तीसरी पत्नी का निधन हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440