उत्तराखण्ड में सनसनीखेज घटना: ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारी

खबर शेयर करें

ITBP jawan shot himself while on duty

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। जिसमें आईटीबीपी के देहरादून स्थित सेंटर में ड्यूटी दे रहे एक जवान ने सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मार ली। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया हैै। पटेलनगर स्थित अस्पताल में भर्ती जवान की उपचार चल रहा है। इधर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-309 के तहत उक्त जवान के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के अपराध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाजा पर विपिन मिश्रा उप सेनानी जीडी 23 वीं बटालियन आइटीबीपी सीमाद्वार देहरादून द्वारा दी लिखित तहरीर कहा गया है कि उक्त कंपनी का हेड कांस्टेबल 50 वर्षीय सिद्धिराम गौडा 7 फरवरी 2023 को कैंप परिसर में जिम गार्ड ड्यूटी में अपने इंसास राइफल के साथ ड्यूटी दे रहा था। तभी उसने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।

इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार को हैड कांस्टेबल सिद्धराम गौडा ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसके पास 5.56 एमए इंसास राइफल थी। अचानक उसने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के जवान दौड़े।

यह भी पढ़ें -   छात्रों के लिए बड़ी राहतः उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक बढ़ी

सेंटर अस्पताल में सिद्धराम को भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटेलनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार गोली बाएं कंधे में लगी। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह के मुताबिक जवान की हालत खतरे से बाहर है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पारिवारिक कारणों के चलते वह परेशान था। इस वजह से गोली मारी। उधर, विपिन मिश्रा की तहरीर पर जवान के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश को लेकर केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440