जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

कांग्रेस एआईसीसी सदस्य ने महानगर में जरूरतमंदों को वितरित किये कंबल

समाचार सच, हल्द्वानी। जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसके लिए राजनीति की नहीं बल्कि सेवा की सोच जरूरी है। यह बात कांग्रेस एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने यहां जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब व असहाय लोग ठिठुरने को विवश हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने अभी तक अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था नहीं की है। कहा कि जरूरतमंदों की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते उन्होंने जरूरतमंदों की मदद पहुंचाने का प्रयास किया है। सुमित ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा की प्ररेणा उन्हें उनकी माता व नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश से बचपन से ही मिलती रही है। जिसके चलते वह जरूरतमंदों की सेवा को सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं आगे आने के साथ ही दूसरों को भी इसके प्रति पेरित करने की आवश्यकता है। कहा कि उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
कंबल वितरण में सुमित हृदयेश के साथ गोविंद बगड़वाल, मयंक भट्ट, हरीश जोशी, राजीव जायसवाल, दिग्विजय चौहान, हर्षित जोशी, लाल सिंह पंवार, जीवन काकी, हर्षित खन्ना, मयंक गुप्ता, अमन गुप्ता, मुकेश जोशी, विनोद कांडपाल आदि नेयोगदान दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440