समाचार सच, नैनीताल डेस्क। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय नैनीताल, बाह्य न्यायालय रामनगर और हल्द्वानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 1708 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल समझौता धनराशि रु 4,07,09,125/- रही।
नैनीताल जिला न्यायालय में प्रमुख निर्णय जिला न्यायालय नैनीताल जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार एवं अधिवक्ता हरीश चन्द्र भट्ट की पीठ ने 13 मामलों का निस्तारण किया, जिसमें रु 6,67,000/- की समझौता धनराशि रही। न्यायाधीश सुशील तोमर एवं अधिवक्ता तारा आर्या की पीठ ने 08 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश एवं अधिवक्ता नवीन चन्द्र पंत की पीठ ने 169 वादों का निस्तारण कर रु 2,67,000/- की समझौता धनराशि तय की। सिविल जज (सीडी) हर्ष यादव एवं अधिवक्ता प्रमोद कुमार की पीठ ने 106 मामलों का निस्तारण कर रु 76,33,900/- की समझौता धनराशि सुनिश्चित की। द्वितीय अपर सिविल जज आयशा फरहीन एवं अधिवक्ता बाला बिदुषी की पीठ ने 206 वादों का निस्तारण किया, जिसमें रु 3,35,300/- की समझौता धनराशि रही, तथा प्री-लिटिगेशन के 33 मामलों में रु 31,55,590/- की धनराशि निर्धारित की गई।
हल्द्वानी दीवानी न्यायालय में प्रमुख निर्णय प्रथम अपर जिला न्यायाधीश कंवर अमनिन्दर सिंह एवं अधिवक्ता हृदय नारायण पाठक की पीठ ने 12 मामलों का निस्तारण किया, जिसमें रु 93,65,000/- की समझौता धनराशि रही। न्यायाधीश धमेन्द्र कुमार सिंह एवं अधिवक्ता संजय कुमार की पीठ ने 25 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश पांडे एवं अधिवक्ता गौतम प्रकाश की पीठ ने 169 वादों का निस्तारण कर रु 13,12,505/- की समझौता धनराशि तय की। सिविल जज (जू. डि.) आदर्श त्रिपाठी एवं अधिवक्ता रूचिका बिष्ट की पीठ ने 133 वादों का निस्तारण कर रु 13,89,000/- की धनराशि तय की। न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल गोयल एवं अधिवक्ता विवेक कुमार गुप्ता की पीठ ने 132 वादों का निस्तारण कर रु 1,20,21,520/- की समझौता धनराशि तय की, जबकि प्री-लिटिगेशन के 184 मामलों में रु 85,31,223/- की धनराशि निर्धारित की गई।
रामनगर दीवानी न्यायालय में प्रमुख निर्णय
अपर जिला जज सयन सिंह एवं अधिवक्ता शुभाना तबस्सुम की पीठ ने 06 वादों का निस्तारण कर रु 22,82,905/- की समझौता धनराशि तय की। सिविल जज (जू. डि.) मीनाक्षी दूबे एवं अधिवक्ता अश्विनी लटवाल की पीठ ने 89 वादों का निस्तारण किया, जिसमें रु 7,32,700/- की धनराशि निर्धारित की गई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्वार्थ कुमार एवं अधिवक्ता विनोद कुमार की पीठ ने 44 वादों का निस्तारण कर रु 20,18,000/- की समझौता धनराशि तय की, जबकि प्री-लिटिगेशन के 14 मामलों में रु 8,39,839/- की धनराशि तय की गई।
राजस्व संबंधी वादों का निस्तारण जनपद नैनीताल में कुल 596 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें रु 75,795/- की समझौता धनराशि तय की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन से कई मामलों का शीघ्र निपटारा हुआ, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिला।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440