सेवालय का हिन्दी दिवस पर दर्पण कार्यक्रम की प्रस्तृति, बुद्धिजीवियों ने रखी गहनता से अपनी बात, कवियों ने अपनी रचना से लोगों का मन मोह लिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जय शारदा जन कल्याण समिति के प्रकल्प सेवालय द्वारा बीते दिवस एक हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर त्रि-सत्रीय कार्यक्रम दर्पण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।

प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बी.एस.बिष्ट ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कहा कि हिन्दी महज एक भाषा नहीं, एक भावना है। संस्कृति है। धरोहर है। विश्व पटल पर हिन्दी हम हिंदुस्तानियों की पहचान भी है। आज 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस मना रहे हैं। क्योंकि इसी दिन, वर्ष 1949 में भारतीय संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। हर साल ये दिन मनाने का उद्देश्य है हिन्दी का अस्तित्व बरकरार रखने के लिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करना। आने वाली पीढ़ी को इस भाषा का महत्व समझाना।
इस दौरान साहित्य, संगीत और हिंदी भाषा के क्षेत्र में काम कर रहे विद्वानों ने हिंदी भाषा के वर्तमान और भविष्य पर अपनी गहरी बात रखी।

यह भी पढ़ें -   सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने द्वितीय सत्र का शुभारम्भ करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है और इसका ही परिणाम है कि प्रत्येक क्षेत्र में आज महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। आज कोई भी काम ऐसा नहीं रह गया है, जिसे महिलाएं नहीं कर सकती है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की उपस्थिति न हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं व छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कई सख्त कानून बनाए हैं। इसलिए महिलाओं को किसी भी तरह का अत्याचार चुपचाप सहने के बजाय मजबूती से अपनी आवाज उठानी चाहिए। इस दौरान आदि वक्ताओं ने भी महिला

तृतीय सत्र में आयोजित हुए हुए कवि सम्मेलन में महानगर के कई नामचीन कवियों ने शिरकत की। जिसमें कवियों ने जीवंत विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की और मातृभाषा हिंदी पर विशेष जोर दिया। इस दौरान 26 कवियों ने अपनी रचनाओं से सबका मन मोह लिया। कवि सम्मलेन के मुख्य अतिथि उद्योग पति एवं समाजसेवी विजय पालन अपने संबोंधन में सेवालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में गूंजा ‘जंगली जानवरों का आतंक’! 26 साल में 1296 मौतें, किसानों की फसल बर्बाद—सरकार से जवाब तलब

सेवालय की अध्यक्ष श्रीमती नीमा बिष्ट एवं संचालक रोहित जोशी ने मुख्य अतिथियों व सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए द्वारा संस्था की जानकारी सभी को दी गयी। कार्यक्रम के अंत में सेवालय के संचालक रोहित जोशी द्वारा सफल कार्यक्रम के लिए सभी आगन्तुकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए संस्था के क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रभा पंत तथा त्रिवेंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर अधिक संख्या में बुद्धिजीवियों के साथ-साथ संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440