समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े के आरोपियों के पास से प्रतिबंधित मांस और हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली कि शिमला बाईपास क्षेत्र में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस की ब्रिकी कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम मेहुंवाला क्षेत्र में पहुंची। जहां नया नगर चौक के पास एक मीट की दुकान में अवैध रूप से मांस काट रहे 3 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम फुरकान अली, वसीम और शाबान बताये है। इनके पास से 1 लोहे का चापड़, 1 छुरी, 1 कुल्हाड़ी और 16 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।
वहीं दूसरी ओर सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर में कार्रवाई करते हुए 4 पशु तस्करों को पकड़ा है। टीम ने उन्हें बिना लाइेसेंस के मांस बेचने और मांस काटते हुए रंगे हाथ दबोचा है। उक्त आरोपियों ने अपना नाम कोसीन, असलम, आरिफ और साहिब बताये हैं। यह चारों को टीम ने रामपुर गांव के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके पास से मांस काटने में इस्तेमाल की जाने वाली 3 कुल्हाड़ी, 3 छुरी, 160 किलो प्रतिबंधित मांस और 17,770 रुपए भी बरामद किये है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग धाराओं पर कार्रवाई की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















