सात लड़कों ने किया 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद आये पुलिस गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली (एजेन्सी)। हरियाणा के रेवाड़ी में 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना हुई है। 7 लड़कों ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों के द्वारा घटना का वीडियो भी वायरल किया था। आरोपियों में 6 नाबालिग हैं और एक की उम्र 18 साल है। घटना की वायरल वीडियो देखने के बाद बच्ची के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई थी और उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी थी। पुलिस ने बालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो बनाने वाले नाबालिग आरोपी की कोई जानकारी फिलहाल पुलिस को हाथ नहीं लगी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वीडियो को आधार बनाकर आगे की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना इलाके के ही एक स्कूल की है। यहां कोरोना के चलते कोई क्लास नहीं चल रही है। ऐसे में बच्चे यहां खेलने के लिए आते हैं। स्कूल में प्लेग्राउंड है जहां पहले स्कूल की क्लास भी लगा करती थीं। सभी आरोपी बच्ची को भी वहीं खेलने के लिए ले गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ये घटना 24 मई सुबह की है। यहां खेलने के बहाने से बच्ची को लाने के बाद आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
रेवाड़ी के डीएसपी ने बताया, ‘महिला पुलिस थाने में इस बाबत केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के तहत इन्हीं धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। नाबालिग आरोपियों की उम्र 10-12 साल के बीच बताई जा रही है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं, बालिग आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था जिसके बाद उसे जिला जेल में बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440