उत्तराखण्ड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर में एक महिला और पुरूष अनैतिक देह व्यापार में मिले संलिप्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के देहरादून में एक बार फिर से अनैतिक देह व्यापार का मामला रोशनी में आया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहरादून के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किए जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त की थी, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के तहत देहरादून की पुलिस टीम ने चकराता रोड पर स्थित ‘क्राउन टावर’ स्पा सेंटर में चेकिंग की गई, इस दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष अनैतिक देह व्यापार के तहत पकड़े गए। साथ ही, तीन अन्य महिलाएं भी उसी स्पा सेंटर में पाई गईं। पुलिस टीम के आगमन के साथ ही, स्पा सेंटर की तलाशी में अनैतिक देह व्यापार से संलिप्त कई आपत्तिजनक चीजें भी प्राप्त हुईं। Sex racket busted in Uttarakhand

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महिला मैनेजर तथा स्पा सेंटर के मालिक मनोज कुमार गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा, तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस के प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर के मालिक मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों के लालच में अनैतिक देह व्यापार के लिए उनके स्पा सेंटर में काम करने के लिए रखा था। महिला मैनेजर इरम आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी। ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1000 रुपया लिया जाता था, इसके बाद ग्राहक की पसंद के हिसाब से लड़की को रूम पर भेजा जाता था, और एक्सट्रा सर्विस के एवज में 2000 से 4000 रुपये तक लिए जाते थे। यह सारा लेन-देन का काम मैनेजर इरम द्वारा देखा जाता था।

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस मामले के बाद, पुलिस ने मामले की गहरी छानबीन करने का काम शुरू किया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। दरअसल, अनैतिक देह व्यापार को रोकने के लिए पुलिस और संबंधित अधिकारिकों ने महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला किया है। यह मामला देहरादून में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की मजबूत कार्रवाई की एक और मिसाल प्रस्तुत करता है।

Sex racket busted in Uttarakhand, a man and a woman found involved in immoral prostitution in a spa center

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440