शर्मनाकः विक्रम चालक ने राह चलती युवती से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां विक्रम चालक ने राह चलती युवती के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। उसने युवती को अश्लील इशारे किये। शिकायत पर पुलिस ने ‌उसे हिरासत में ले लिया। बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास भवन के पास रोजगार तिराहे के नजदीक विक्रम चालक ने पैदल जा रही युवती को बैठाने के लिए बुलाने का इशारा करते हुए अश्लीलता की। युवती ने इसका विरोध किया। इसके बाद वह करनपुर चौकी पहुंची। वहां उसने विक्रम नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी।
करनपुर चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हिरासत में लेकर उसे धारा 41 के तहत नोटिस देकर छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें -   काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440