समाचार सच, हल्द्वानी। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर गुरूवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
यहां कुमाऊं मंडल कार्यक्रम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रुपेंद्र नागर ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। उनका कहना था कि पूर्व में वह शिव सेना के माध्यम से समस्याओं को उठाने का कार्य करते थे, लेकिन अब व्यापार मंडल के सहयोग से इस कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा और व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। छोटी-बड़ी समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसेना मंडल प्रमुख हेमंत कुमार, मंडल सचिव पदम पाल, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, लामाचौड़ प्रमुख सूरज आर्य, नगर सचिव पूरन सागर, कार्यालय सचिव अभिषेक कश्यप, क्षेत्र प्रमुख रवि कश्यप, खेमराज साहू दीपक पांडे, अजय बिष्ट, पवन कुमार सहित कई शिवसैनिक व व्यापारीगण मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















