भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुये। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी दून में एक शोभा यात्रा निकाली।

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता के नेतृत्व में सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सचिन गुप्ता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा व भाजपा वरिष्ठ पाधिकारियो, कार्यकर्ताओ का किशन नगर चौक देहरादून में फूल मालाओ से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सचिन गुप्ता ने कहा की भारतीय जनता पार्टी भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है। वर्ष 2016 के अनुसार भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।
इस अवसर पर सुरेश कुमार प्रजापति, आकाश कुमार, ईश्वर सिंह ठाकुर, बल्लू प्रजापति, शिखा गोयल, पूनम गुप्ता, गीताराम गोर, समीर, अनूप कुमार, सोनू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440