हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, कर्मचारियों के विवाद के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के दौरान कथित तौर पर फायरिंग हो गई। गोली कार्यालय में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में किसी बात को लेकर दो कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर एक कर्मचारी ने कथित रूप से गोली चला दी। अचानक गोली चलने की आवाज से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी और वह अलमारी में जा धंसी।

फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस की टीम आरटीओ कार्यालय पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

मौके पर पहुंचे आरटीओ गुरदेव सिंह ने भी घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अब कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग की पूरी घटना और आरोपी की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 12 सितम्बर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

आपसी विवाद में फायरिंग का प्रारंभिक अनुमान
प्रारंभिक जांच में फायरिंग का मामला कर्मचारियों के आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फायरिंग किस वजह से हुई और आरोपी कर्मचारी के पास हथियार कैसे पहुंचा, इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस फरार कर्मचारी की तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और फायरिंग की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440