भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री गिरिजा देवी सनातन सेवा समिति, हल्द्वानी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ। प्रथम दिवस पर निकाली गई विशाल कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं धर्ममय माहौल से गुंजायमान हो उठा।

श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी परेश यति महाराज जी के सान्निध्य एवं अध्यक्षता में आयोजित कलश यात्रा श्री दत्तात्रेय आश्रम, रामपुर से प्रारंभ होकर कालिका मंदिर, देवलचौड़ तक पहुंची। यात्रा में मंगल परिधान धारण किए सैकड़ों मातृशक्तियों ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। मार्ग भर श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज के नयागांव में फैला पीलिया-डायरिया, 40 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मौत से मचा हड़कंप

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक प्रो. डॉ. एस.डी. तिवारी, स्थानीय संयोजक मोहन पाठक, मुख्य यजमान पान सिंह बिष्ट एवं श्रीमती तुलसी बिष्ट, पार्षद भागीरथी देवी, भाजपा नेता राजू नेगी, मदन नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास डॉ. नवीन चन्द्र जोशी ने भागवत महात्म्य का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की भक्ति ही मानव जीवन को मोक्ष प्रदान करने का सर्वोत्तम मार्ग है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा का वर्णन करते हुए धुन्धकारी और गोकर्ण की प्रेरणादायक कथा सुनाई। कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत का श्रवण मनुष्य को प्रेतत्व सहित समस्त दुखों और बंधनों से मुक्ति दिलाने वाला दिव्य साधन है।

कथा व्यास ने सत्य, शौच, दया और दान जैसे सनातन जीवन मूल्यों के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्ममय जीवन अपनाने का संदेश दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे पंडाल में श्रद्धा एवं भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में मौत को मात! गंगनहर में 1 किमी तक बहती रही बुजुर्ग महिला, युवक की सतर्कता से बची जान

यज्ञाचार्य श्री प्रमोद जोशी के निर्देशन में आचार्य प्रकाश चन्द्र जोशी, सचिन जोशी, पं. हेम चन्द्र जोशी, आचार्य गोविन्द बल्लभ जोशी, मंजीत जोशी एवं मोहित जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन एवं अनुष्ठान सम्पन्न कराए।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी परेश यति महाराज जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया तथा कथा का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पहले ही दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने आयोजन की भव्यता और जनआस्था का परिचय दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440