आश्रय सेवा समिति हल्द्वानी द्वारा 20 नवम्बर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार द्वारा जवाहर ज्योति चौपला चौराहा दमुवाढूंगा में 20 नवम्बर से 27 नवम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कथा प्रवचन श्री धाम वृंदावन के परम पूज्य श्री कृष्ण संदेश जी महाराज द्वारा किया जायेगा। उक्त जानकारी समिति के संचालक प्रकाश डिमरी ने देते हुए सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य कथा में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

प्रकाश डिमरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा कथा स्थल से निकाली जायेगी और दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक नित्य प्रतिदिन परम पूज्य श्री कृष्ण संदेश जी महाराज के मुखाग्रबिन्द से कथा की रसधारा बहेगी। उन्होंने बताया कि 22 नवम्बर को वामन भगवान की झांकी, 23 नवम्बर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 24 नवम्बर गोवर्धन पूजा 56 भोग, 25 नवम्बर श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह, 26 नवम्बर को श्री शुकदेव जी की विदाई के साथ 27 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से हवन और दिन में 12 बजे से भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। प्रकाश डिमरी ने कहा कि इस कथा रूपी अमृतगंगा में स्नान कर श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440